फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना में बड़े घोटाले का आरोप, धातु या पत्थर की जगह लगाई फाइबर मूर्ति

Wed, 14 Jan 2026 06:46 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

नगर पालिका परिषद द्वारा बिस्टान रोड तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि नाईक ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मूर्ति स्थापना में तय मापदंडों, विज्ञप्ति की शर्तों और कलेक्टर कार्यालय के निर्देशों का उल्लंघन कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रवि नाईक ने बताया कि 24 सितंबर को नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक में स्पष्ट रूप से यह तय किया गया था कि टंट्या मामा की मूर्ति संगमरमर पत्थर अथवा धातु की होगी। इसी निर्णय के अनुरूप नगर पालिका परिषद द्वारा विज्ञप्ति भी जारी की गई थी, जिसमें धातु या पत्थर की मूर्ति की ही शर्त रखी गई थी। इसके अलावा कलेक्टर कार्यालय खरगोन द्वारा भी नगर पालिका को पत्थर अथवा धातु की मूर्ति स्थापित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: Satna News: सरकारी स्कूल की छात्राएं 8 फीट बाउंड्री फांदकर बाहर निकलीं, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इसके बावजूद नगर पालिका परिषद ने पिनाक ट्रेडिंग कंपनी खरगोन से लगभग 9 लाख 90 हजार रुपए में टंट्या मामा की मूर्ति खरीदने का निर्णय लिया। जब मूर्ति का लोकार्पण किया गया तब सामने आया कि स्थापित की गई मूर्ति न तो धातु की है और न ही पत्थर की, बल्कि वह फाइबर की मूर्ति है। कांग्रेस का आरोप है कि यह सीधे-सीधे विज्ञप्ति की शर्तों और कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन है।



रवि नाईक ने कहा कि मूर्ति प्राप्त करने के समय नगर पालिका द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया होगा, ऐसे में फाइबर की मूर्ति स्वीकार करना यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों ने जान-बूझकर इस अनियमितता को नजरअंदाज किया। यह मामला प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदया से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें