फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, विधि-विधान से की गई पूजा

Thu, 19 Mar 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के विश्व प्रसिद्ध डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व का पहला दिन है। आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। माता का मंदिर 1600 फीट ऊंचे पहाड़ों पर स्थित है। भक्त 1000 सीढ़ियां चढ़कर माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही, मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की भी व्यवस्था है। डोंगरगढ़ में माता के दो मंदिर हैं: ऊपर मां बड़ी बम्लेश्वरी और नीचे मां छोटी बम्लेश्वरी। दोनों नवरात्र पर्व पर लाखों की संख्या में भक्त यहां दर्शन करते हैं। चैत्र नवरात्रि पर्व पर भी विशेष तैयारी की गई है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा और मेले का आयोजन
मंदिर समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 1200 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से भक्त माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। नौ दिनों तक डोंगरगढ़ में मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें