अंबाला के बराड़ा कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान आगजनी में जलकर राख हो गई है। दुकान से आग की लपटें उठती देखकर पड़ोसी ने दुकानदार को सूचित किया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।