फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: रेस्ट हाउस के पास गोदाम से लगभग 15 लाख रुपये की सिगरेट और अन्य सामान की चोरी

Sat, 02 May 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले रेस्ट हाउस के पास एक गोदाम से लगभग 12 से 15 लाख रुपए के सिगरेट और समान की चोरी का मामला सामने आया हैं। इसके विरोध में आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भारी संख्या में एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौपा हैं,व्यापारियों का आरोप है कि चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और चोरों के द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं।

चोरी के इस मामले को लेकर ज्ञापन सौपा गया है और ताला तोड़ के लाखों रुपए की चोरी की घटना को अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया हैं,जिस पर कार्रवाई किए जाने की मांग चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी द्वारा की गई,इससे पहले भी शहर के पौस इलाकों में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था,जिससे लोगों में आक्रोश हैं,वही एक गोदाम से लगभग 15 लाख रुपए की सिगरेट और अन्य सामान की चोरी के मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया है और जल्द से जल्द इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई किए जाने की मांग छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी सदस्यों के द्वारा की गई हैं,इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व्यापारी और चेंबर ऑफ कॉमर्स की पदाधिकारी सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।   .- फोटो : credit   .  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें