राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय पहुंचकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम प्राचार्य को पत्र सौंपा, जिसमें जल्द चुनाव कराने की मांग की गई है।
विगत कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर प्रदेशभर में एनएसयूआई द्वारा लीड कॉलेजों में ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी क्रम में शहर के लीड कॉलेज शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में भी एनएसयूआई ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में राज्यपाल के नाम पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की गई है। आखिरी बार वर्ष 2016 में छात्रसंघ चुनाव हुए थे, जिसके बाद से अब तक चुनाव नहीं कराए गए हैं। इस मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।