फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर में हादसा: सड़क पर तड़प रहे चौकीदार की डॉक्टर ने बचाई जान, 112 बुलाकर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 05 Jul 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

कांकेर जिले के बाईपास पर रविवार को दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में वन विभाग का एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल की मदद के लिए गुहार लगाई। इसी दौरान मौके से गुजर रहे एक डॉक्टर ने अपनी गाड़ी रोककर घायल की जान बचाने का प्रयास किया। उन्होंने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल भी भिजवाया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चिकित्सक की जमकर सराहना की।

बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित कांकेर बाईपास पर रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में वन विभाग का चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग मदद के लिए आवाज लगाने लगे। उसी समय किसी निजी कार्य से कांकेर बाईपास की ओर जा रहे डॉक्टर सनत नेताम ने अपनी गाड़ी रोककर सबसे पहले घायल की स्थिति देखी और सड़क पर ही उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।

समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिलने पर आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल को अस्पताल भेजने के बाद डॉक्टर सनत नेताम अपने निजी कार्य के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर ने घायल को देखते ही तुरंत गाड़ी रोकी, उसकी नब्ज जांची और डायल 112 को सूचना देकर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें