फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती, पांच एकड़ में लगाई फसल, इलाके में मचा हड़कंप

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नशे के कारोबार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने पहले ही कहा था कि दुर्ग तो महज पर्दाफाश की शुरुआत थी। अफीम सहित सूखे नशे का कारोबार सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के संरक्षण में चल रहा है। दुर्ग में जो भाजपा नेता अफीम की खेती करते पकड़ा गया, उसे विष्णुदेव सरकार ने मुख्य आरोपी तक नहीं बनाया। यह खेल बड़ा है। पूरी भाजपा इस नशे के कारोबार में लिप्त है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना के त्रिपुरी इलाके में पांच एकड़ में अफीम की अवैध खेती की फसल लहलहा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें