छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासत गरमाई हुई है। धर्म और आस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस हमलावार हैं। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कथावाचर पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्नर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। मिश्रा अब भगवान की कथा छोड़कर टोटकों का प्रचार कर रहे हैं। समाज शिक्षित होने के बावजूद अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि वो बार-बार छत्तीसगढ़ में धन बटोरने के लिये आ रहे हैं। वे बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने इस संबंध में कहा कि सनातन विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेसियों को ऋषि-मुनियों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। सनातन का अपमान बंद करो!