फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भूपेश बघेल बोले- अंधविश्वास फैला रहे प्रदीप और धीरेंद्र शास्त्री, बीजेपी ने घेरा

ललित कुमार सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 09:55 PM IST

CG Politics ON conversions: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सियासत गरमाई हुई है। धर्म और आस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस हमलावर हैं। एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्नर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। मिश्रा अब भगवान की कथा छोड़कर टोटकों का प्रचार कर रहे हैं। समाज शिक्षित होने के बावजूद अंधविश्वास की ओर बढ़ रहा है। वहीं धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि वो बार-बार छत्तीसगढ़ में धन बटोरने के लिये आ रहे हैं। वे बीजेपी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। दुर्ग में आयोजित संविधान पर्व कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा, आरएसएस और कथावाचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं थे, बल्कि भाजपा और आरएसएस ने 'हिंदू खतरे में है' का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीता। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी पंडित शास्त्री के बयान और बीजेपी पर पलटवार किया है। पूर्व सीएम बघेल के बयान से प्रदेश में धार्मिक राजनीति तेज हो गई है। बघेल के इस बयान पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर हनुमान भक्ति का प्रचार करना और हिंदुओं को जोड़ना अंधविश्वास है,तो ऐसा मानने वालों को देश छोड़ देना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें