मनेन्द्रगढ़ में कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम टेबल पर पैर रखते हुए नजर आए। वीडियो बगल में बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े व जिले की कलेक्टर संतन देवी जांगड़े भी दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री के बैठने के तरीके पर सवाल उठाया है।