फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कांकेर में सड़क पर बिछ गई लाशें: तड़प-तड़पकर चिखते-चिल्लाते रहे लोग, 6 की मौत, 3 घायल

]छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना कोतवाली थाने क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास की है। बताया जाता है कि बीती रात दो कारों में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरी निवासी आरक्षक का परिवार शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आया था। देर रात कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ और हादसे में आरक्षक का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। नथिया गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सामने कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें