फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाड़ी एंट्री के नाम पर रिश्वत लेते सुरक्षा गार्ड का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलंगी अंतरराज्यीय बैरियर पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में गार्ड वाहन चालक से खुलेआम गाड़ी एंट्री के नाम पर पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वाहन चालक ने ही रिकॉर्ड कर वायरल किया, जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्यप्रदेश से सटा हुआ है। सीमा से होकर अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की संभावना को देखते हुए रामानुजगंज, धनवार और बलंगी में विशेष चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य अवैध व्यापार पर रोक लगाना है। मगर वायरल वीडियो से यह सवाल उठने लगे हैं कि जब चेक पोस्ट पर तैनात कर्मी ही रिश्वत लेकर वाहनों को पास कर रहे हैं, तो इन चेक पोस्ट्स का अस्तित्व ही बेमानी हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें