छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सस्पेंस खत्म हो गया है। बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी है। वहीं, विष्णुदेव साय का नाम सामने आने के बाद कार्यकर्ता समेत नेता ढोल की धुन में झूमते नजर आए हैं। बाजे-गाजे के साथ पटाके फोड़कर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के बाहर जमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।