फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई

दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली स्थित कन्या छू लो आसमान परिसर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर सीधे वाहन के ऊपर गिर गया, जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि टक्कर के दौरान ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया, जिससे तत्काल बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यदि उस समय बिजली चालू रहती तो जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और यातायात विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यातयात विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें