फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए': सीनियर कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' और ‘संघर्ष विराम' को ‘स्पष्ट' करें केंद्र सरकार

Sachin Pilot: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत छत्तीसगढ़ के रायपुर के दिनेश मिरानिया के परिजन से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मुलाकात की। इस दौरान पायलट ने कहा कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एकजुटता का संदेश जाएगा। उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्षी पार्टी की मांग को दोहराया। पायलट ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , विदेश मंत्री ने जब भी चर्चा की आतंकवाद की बात नहीं की। आज आतंकवाद पर चर्चा नहीं हो रही है आज कश्मीर और व्यापार पर चर्चा हो रही है। अब समय आ गया कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति कर रहे हैं। हमारा मुद्दा आतंकवाद है लेकिन जानबूझकर कश्मीर के मुद्दे को चर्चा में लाया गया जिसका मुझे खेद है। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और ‘संघर्ष विराम' की घोषणा के बारे में तथ्यों पर सरकार से ‘स्पष्टीकरण' की भी मांग की। विज्ञापन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें