फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें वीडियो

Chhath Puja in Chhattisgarh 2025: चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे और चौथे दिन महादेव घाट स्थित खारून नदी तट पर शाम को आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाओं ने छठ पूजा स्थल महादेव घाट पहुंचकर वेदी पर दीप जलाई। विधि-विधान से छठ मैया की पूजा अर्चना की। पारंपरिक छठ गीत गाईं। इसके बाद डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देकर फल-फूल को दौरा लेकर अपने घर के लिये प्रस्थान किये। इस दौरान बनारस से आये पंडितों ने खारून मैया की महाआरती की। सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रसाद बांटा। इसके बाद पूजा का समापन हुआ। छठ महापर्व आयोजन समिति के आयोजन प्रमुख राजेश कुमार समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महादेवघाट में काफी भीड़-भाड़ और रौनक देखने को मिली। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। छत्तीसगढ़ी भजनों के बाद भोजपुरी छठ गीत की गूंज चंहुओर गूंज रही थी। प्रयागराज के सोनाली एवं तरुण चोपड़ा टीम ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें