कोरबा में तुलसी नगर स्थित विद्युत वितरण कार्यालय के सामने खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और ट्रक धू-धूकर जलने लगी। शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लगने की बात कही जा रही है। ट्रक चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बनाई। आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। सीएसईबी चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। समय रहते दमकल वाहन मौके पहुचा और आग पर काबू पाया जा सका।