छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार और आशिकी के सनकपन के चलते खैरागढ़ जिले के गंड़ई थाना क्षेत्र में एक युवक ने बम बनाकर युवक के घर भेज दिया। पुलिस ने सनसनीखेज़ मामले का भंडाफोड़ किया है। दरअसल एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर के भीतर दो किलो बारूद छिपाकर पार्सल बम तैयार किया और उसे गिफ्ट कर दिया। किस्मत ने साथ दिया वरना पूरा इलाका एक बड़े धमाके से हिल जाता।