फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर में मिला दुर्लभ प्रजाति का सांप, देखें स्नेक मैन ने कैसे किया रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला है। बचरवार गांव में राठौर परिवार के घर में बम्बू पिट वाइपर सांप मिलने पर हड़कंप मच गया। डरे हुए घरवालों ने सूचना स्थानीय स्नेक मैन द्वारिका कोल को सूचना दी। उन्होंने सांप का रेस्क्यू किया। सांप के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्नेक मैन ने बताया कि यह सांप बचरवार गांव के नवापारा इलाके में रहने वाले एक राठौर परिवार के घर में निकला था। घरवालों ने तत्काल स्थानीय स्नेक मैन द्वारिका कोल से संपर्क कर उसे बुलाया, जिसके बाद उस हरे रंग के सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर पेंड्रा से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक जंगल मे छोड़ दिया गया। द्वारिका ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति के सांप का बम्बू पिट वाइपर है, जिसे स्थानीय भाषा मे सुवा पंखी सांप कहा जाता है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें