दुर्ग राजनांदगांव बाइपास रोड पर होली के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतिका युवती भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। भिलाई भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक 23 वर्ष का होली के दिन दोपहर दुर्ग राजनांदगांव बाइपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कोडा कार CG07 CP7214 पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।