फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजनांदगांव में बुजुर्ग महिला की पानी भरने के विवाद में हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 06:16 PM IST

राजनांदगांव जिले के डोंगगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास पानी भरने के विवाद में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, पानी भरने के विवाद में आरोपी महिला के द्वारा पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था और पत्थर से क्रूरता पूर्वक वारकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया जिसमें 30 नवंबर को आरोपी महिला भुवनेश्वरी विश्वकर्मा ने मृतका 70 वर्षीय रूखमणी बाई साहू की पानी भरने के विवाद में हत्या कर दी थी। साल भर से उनके बीच विवाद होते चल रहा था लेकिन 30 नवंबर की सुबह लगभग 4 बजे आरोपी महिला ने पानी भरने के विवाद के बाद पत्थर से वार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी,अंधे कत्ल की इस गुत्थी को साइबर सेल और डोंगरगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुलझाया है सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है और महिला के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें