Kanker news; Mankot village: आधुनिक युग में भी छत्तीसगढ़ के कई गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कांकेर जिले के एक गांव में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। लोगों साफ पेयजल के लिये तरस रहे हैं। एक कुएं से पूरे गांव की प्यास बुझती है। वह भी भीषण गर्मी साथ छोड़ देता है। ऐसे में झीरिया का पानी ही सहारा बनता है। गांव तक पहुंचने के लिये ग्रामीणों ने श्रमदान से पांच किलोमीटर तक कच्ची सड़क बनाई है पर वह भी बरसात में बह जाती है। बच्चे टॉर्च की रोशनी में जिंदगी संवारने की जद्दोजहद कर रहे हैं। यह पीड़ा है जिले के आमाबेड़ा तहसील के मानकोट के ग्रामीणों का।