फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नगर पालिका की लापरवाही... पटाखा बाजार बना बारूद का ढेर, जानें क्या बोले सीएमओ

दीपावली के मौके पर जहां पूरे प्रदेश में प्रशासन आतिशबाजी की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी कर रहा है, वहीं कोंडागांव नगर पालिका ने मानो नियमों को ताक पर रख दिया है। शहर के पटाखा बाजार में नियमों को खुलेआम धता बताते हुए व्यापारियों को मनमानी की खुली छूट दी गई है। नतीजा यह है कि हर दुकान में पांच किलो से अधिक बारूद रखा जा रहा है, जबकि सुरक्षा मानकों के अनुसार, इतनी मात्रा सख्त रूप से वर्जित है। मामले में खुद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) दिनेश डे ने कबूल किया कि “हमने आंख बंद की हैं, जांच करूंगा तो सभी दुकानें बंद हो जाएंगी। यह बयान न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नगर पालिका संभावित दुर्घटना को लेकर कितनी लापरवाह है। जानकारी के अनुसार, पटाखा बाजार में व्यापारियों और सीएमओ के बीच विवाद भी हुआ। व्यापारी अपनी परेशानियां बताने के लिए बार-बार सीएमओ को फोन करते रहे। लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। नाराज व्यापारी सड़क पर ही दुकानें लगाने लगे, तब जाकर सीएमओ मौके पर पहुंचे और उल्टा तंज कसते हुए बोले कि मुझे भी मनानी है दीपावली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब मीडिया ने सवाल किया कि नियम विरुद्ध दुकानें चल रही हैं तो जांच क्यों नहीं की जा रही, तो सीएमओ ने कहा कि टीम नहीं है, बाद में जांच करेंगे। अब सवाल यह है कि क्या दिवाली के बाद जांच होगी? अगर इस बीच कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें