बलरामपुर रामानुजगंज सामरी विधानसभा के कुसमी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह देव के नेतृत्व में बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर प्रेस वार्ता कर बिजली ऑफिस कार्यालय का कुसमी का घेराव किया गया। केपी सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली बिल की बढ़ोतरी कर एक बार फिर प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया हैं।बिजली उपभोक्ताओं को घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति मिनट की वृद्धि और गैस घरेलू बिजली की दर मे 25 पैसे प्रति मिनट महंगी कर दी गई है सार्वधिक बढ़ोतरी क़ृषि पम्प के दामों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गईं है।भाजपा सरकार द्वारा पहले से किसानों के साथ दुर्भावना और उपेक्षा के कारण खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान है और अब कृषि पंप में बिजली दर बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रही है! ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा की विष्णुदेव सरकार ने जनता को लूटने के तरह तरह हथकंडे अपनाये जा रहें बिजली दरो में वृद्धि भी उसी का स्वरुप है दूसरी ओर किसान खाद बीज समय पर नही मिलने से परेशान हैं।आज हम तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को बिजली दरो में मूल्य वृद्धि वापस लेकर प्रदेश के उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से छुट दिलाने के लिए निवेदन किये हैं। बिजली आफिस कार्यालय का घेराव रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुवें बिजली आफिस के पास कुसमी थाना प्रभारी, करोंधा थाना प्रभारी और भारी तदाद में पुलिस बल से कार्यकर्ताओ की झूमा-झटकी हुई।