Chhattisgarh Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वे आज छह महीने बाद यानी 180 दिन बाद सेंट्रल जेल रायपुर से रिहा होंगे। जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। सभी बघेल का स्वागत करते ने लिये आतुर हैं। ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया जा रहा है। दूसरी ओर कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। आज शनिवार को चैतन्य रिहा होने जा रहा है। सब बहुत खुश हैं... उसे उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था और आज वह मेरे पोते के जन्मदिन पर रिहा होने जा रहा है। अदालत पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट को अपने फैसले का अध्ययन करना चाहिए। इसने दिखाया कि ईडी पीएमएलए एक्ट का कैसे दुरुपयोग कर रही है।