फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बघेल बोले- पं. धीरेंद्र से पर्ची निकलवाकर पेट्रोल-डीजल सस्ता करायें रामभद्राचार्य

Lalit Kumar Singh Updated Thu, 28 May 2026 03:03 PM IST

Bhupesh baghel on Rambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri: छत्तीसगढ़ में जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को लेकर जमकर सियासत गरमाई हुई है। छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बाद अब प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी उन्हें निशाने पर लिया है। बघेल ने एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने चेले कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करवाएं। कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री पर्ची देखकर सब कुछ बता सकते हैं, तो उन्हें रामभद्राचार्य से निर्देश लेकर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम कराने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें