फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरिया के ओम अग्रहरि के कमाल, गांव से लेकर मॉरीशस तक का किया सफर

कोरिया जिले से ताल्लुक रखने वाले इस गायक ने संगीत की दुनिया में कदम तब रखा जब वह केवल 6 साल के थे। ओम अग्रहरि ने अपने हुनर और संगीत के प्रति जुनून के चलते इन्होंने राज्य उत्सव में पहली बार अपनी प्रस्तुति दी और इसके बाद एक के बाद एक कई स्थानीय शो किए। कुछ साल पहले इस गायक ने "राज्य महोत्सव" जैसे बड़े इवेंट में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा और धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इसी सफर के दौरान उन्हें सुंदरानी के चैनल पर छत्तीसगढ़ी गीत गाने का मौका मिला, जिससे उनकी आवाज और भी अधिक लोगों तक पहुंची। यूट्यूब पर खुद का चैनल शुरू किया, ट्यूब चैनल की बढ़ती लोकप्रियता के चलते उन्हें कोलकाता और झारखंड जैसे शहरों में भी शो करने का अवसर मिला। इसके अलावा, उड़ीसा में भी उन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। हाल ही में, इस कलाकार ने अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रस्तुत किया। अक्टूबर महीने में दिवाली सेलिब्रेशन के मौके पर उन्हें मॉरीशस में शो करने का अवसर मिला, जहां पर हिंदू समुदाय के साथ अपनी प्रस्तुति दी और सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें