Sundarraj p on sukma IED blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास हुए आज सोमवार को नक्सलियों के बिछाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा के एएसपी आकाशराव गिरीपून्जे वीरगति को प्राप्त हो गये। उनकी वीरगति न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे पुलिस बल के लिए एक अपूरणीय और अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। नक्सल संगठन पूरी तरह से कमजोर हो चुका है और उसमें अब सीधे सुरक्षा बलों से टकराने की हिम्मत नहीं बची है। इसी कारण वो हमारे जांबाज जवानों, वीर योद्धा और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट, ग्रामीणों की हत्या और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे कायरतापूर्ण षड्यंत्र रच रहे हैं। ये बातें बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहीं।