रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में जनसभा करते हुए सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस के नेताओं और उनके कार्यकाल पर सवाल किया। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और मेरे कांग्रेस के दोस्त सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, गरीबों के लिए कांग्रेस ने कभी कुछ नहीं किया।