बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की दोपहर को मध्य प्रदेश के मुरैना में कथा संपन्न होने के बाद सीधे नियमित विमान से राजधानी रायपुर के विवेकानंद टर्मिनल पर उतरे। जहां युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से कार से भारतमाता चौक पहुंचे, जहां पर पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्यों, सामाजिक व धार्मिक संगठन के लोगों ने बरसते पानी मे फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।