फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला आरक्षण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम बना कानून, सांसद सरोज पांडेय ने पीएम मोदी का जताया आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद यह विधेयक कानून बन गया है। भारत सरकार ने इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी की है। अब यह विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाएगा। ये कानून बनने पर बीजेपी राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून बन गया है। आजादी के अमृत काल में देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने के लिए छत्तीसगढ़ की बेटियों की तरफ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें