फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'जीवर्धन की चाय बहुत ही मीठी है और उससे भी मीठी जुबान', चाय पीने के बाद बोले सीएम साय

श्याम जी. Updated Fri, 07 Feb 2025 05:16 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान की इन दिनों काफी सुर्खियों में आ रही है। इसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं, बल्कि अब पूरे देश में होनें लगी है। पिछले दिनों प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अचानक उनके पास पहुंचकर चाय बनाई और आज एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचे और चाय बनाते हुए खुद भी चाय पी। साथ ही महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और वित्त मंत्री ओपी को भी पिलाई। उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने यहां से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। जीवर्धन आज भी अपनी आजीविका चाय बेचकर चलाते हैं। आज हमने इनकी चाय पी, जो बहुत ही मीठी थी। उससे भी मीठी जीवर्धन चौहान की जुबान है। रायगढ़ में महापौर चुनाव के अलावा वार्डों में भाजपा की जीत होगी, क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें