छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर धर्मातरण का मामला सामने आया है। लैलूंगा के बांसटांक में ओड़ीसा के पास्टर के साथ उसके पांच सहयोगी पुलिस हिरासत में हैं। आदिवासियों को धर्म परिवर्तन कराने के लिए सभा चल रही थी। बजरंग दल के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।