फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में सड़क पर आया दंतैल हाथी, कुछ देर के लिए थमा वाहनों का आवागमन

Digvijay Singh Updated Fri, 08 Aug 2025 05:49 PM IST

रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम एक दंतैल हाथी सड़क किनारे आ जाने से सड़क के दोनों तरफ कुछ देर तक वाहनों के पहिये थम गए। दंतैल हाथी के सड़क पार करने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली और फिर आवागमन शुरू हो सका। मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले आमगांव के पास सड़क किनारे सरिया नाला के ऊपर 368 आरएफ के पास एक दंतैल हाथी आ पहुंचा। जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में आवागमन का परिचालन थम गया था। हालांकि कुछ देर बाद यह दंतैल हाथी को रायगढ़ मुख्य मार्ग को पार करके शेरबन, दर्रीडीह, खलबोरा गांव की तरफ की चला गया है जिससे आसपास गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दंतैल हाथी को गांव के ग्रामीण बडा का नाम दिये हैं जो गांव में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा घरों को भी तोड़ता है। इस लिहाज से आधे दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें