रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह एक खेत में नाग-नागिन का जोड़ा खेत में देख जाने के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूँगा थाना क्षेत्र में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने स्थित एक खेत में रविवार की सुबह एक नाग नागिन के जोड़े को आपस में लिपटा हुआ देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नाग-नागिन का यह जोड़ा खेत में आपस में लिपटा हुआ था और बड़ी ही शांत मुद्रा में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि नाग-नागिन को इस अवस्था में दिखना शुभ संकेत माना जाता है।