फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चोरी: रायगढ़ में पेट्रोल पंप के ऑफिस से 2.18 लाख पार, स्कूटी सवार आरोपी फरार; CCTV खंगाल रही पुलिस

Mon, 02 Feb 2026 06:16 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के ऑफिस से लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगढ़ के पास स्थित वेदनाथ पेट्रोल पंप में सेल्समैन के रूप में कार्यरत राजेश साहू, निवासी परसकोल, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी से पेट्रोल पंप पहुंचा। पेट्रोल भरवाने के बाद वह ऑफिस में घुस गया और गल्ले में रखी पेट्रोल और डीजल की दो से तीन दिन की बिक्री की नकद राशि, करीब 2 लाख 18 हजार रुपये चोरी कर स्कूटी से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय पेट्रोल पंप परिसर में एक युवती और एक युवक मौजूद थे। आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान और पतासाजी में जुटी हुई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें