फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद: नीलगाय के शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 05 May 2026 08:50 PM IST

महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम सुखीपाली के शांति नगर के खेत में नीलगाय के शिकार मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग पिथौरा की टीम ने इस मामले में आरोपी जोहित और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी ईश्वर, टंकधर, विद्याधर और सचिन फरार बताए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने शिकारियों को रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कुत्तों की मदद से एक मादा नीलगाय का शिकार किया। ईश्वर और टंकधर ने कुल्हाड़ी से वार कर नीलगाय को मार डाला। मृत मादा नीलगाय की उम्र लगभग चार वर्ष बताई जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें