फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में जश्न: BJP ने बंगाल-असम चुनाव जीत पर मनाया विजय उत्सव, नारेबाजी और आतिशबाजी से पूरा जिला गूंज उठा

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Updated Mon, 04 May 2026 06:03 PM IST

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का असर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में साफ तौर पर दिखा। चुनावी रुझानों और नतीजों में भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी ब्लॉकों में विजय उत्सव मनाया। सुबह से ही भाजपा नेता और पदाधिकारी टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए हुए थे।

जैसे ही जीत की तस्वीर साफ हुई, कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जिले के प्रमुख चौराहों पर भाजपा नेताओं ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी। जिला मुख्यालय में बीज निगम आयोग के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर और जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। 

हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति और पार्टी के समर्थन में नारों से शहर गुंजायमान रहा। ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने इस जीत को 'विकास की जीत' करार दिया।

चंद्रहास चंद्राकर ने चर्चा के दौरान कहा कि असम में सत्ता में वापसी हुई है। पश्चिम बंगाल में पार्टी की मजबूत स्थिति बनी है। यह दर्शाता है कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर है। भाजपा की नीतियों पर जनता का विश्वास अडिग है।

चंद्राकर ने कहा कि यह जश्न केवल दो राज्यों की जीत का नहीं है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के भरोसे की जीत है। महासमुंद का बच्चा-बच्चा इस विजय उत्सव में सहभागी है। जिले के सरायपाली, बसना, पिथौरा और बागबाहरा जैसे सभी ब्लॉकों में भी उल्लासपूर्ण तस्वीरें दिखीं। इन सभी स्थानों पर देर शाम तक जश्न का दौर जारी रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें