फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में कुएं में लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शव की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर एक अज्ञात व्यक्ति की कुएं में बोरी में बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पिछले एक सप्ताह में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में यह दूसरी हत्या का मामला है। दरासल ग्राम लभराखुर्द में यश चंद्राकार के पोल्ट्री फार्म के पास एक कुएं से तेज दुर्गंध आने लगी थी। मामला सिटी कोतवाली तक पहुंचा और कुएं में जाल डाल कर खोजबीन करने पर एक बोरी में बंधी एक लाश पाई गई, जिसके पैर में पत्थर भी बंधा था। घटना स्थल पर सिटी कोतवाली और फोरेंसिक की टीम ने सभी बिंदुओं में पर जांच और सड़ी गली लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। लाश की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें