फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरकार के एक साल पूरे होने पर महासमुंद में मंत्री बघेल ने की पीसी, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य सरकार गठन के एक साल पूरा होने के पर आज महासमुंद के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और विधायक राजू सिन्हा सहित कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। इस दौरान मंत्री दयालदास बघेल ने पहले पूर्व की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की और उनपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान की अपनी भाजपा सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के 20 हजार श्रद्धालुओं को श्रीरामलला के दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें