केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित ऐतिहासिक पुरातात्विक नगरी सिरपुर का दौरा किया। उन्होंने लक्ष्मण मंदिर, आनंद प्रभु कुटी विहार, तीवरदेव विहार, सुरंग टीला सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर संरक्षण कार्यों की समीक्षा की और पर्यटन सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।