फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दस के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में पुलिस और आरोपियों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। आबकारी एक्ट के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस घटना में पुलिस और आरोपी पक्ष दोनों तरफ के लोग घायल हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय ने बताया कि सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी अपनी टीम के साथ पटेवा पहुंचे। यहां से विभिन्न थाना और पुलिस इकाइयों के बल के साथ संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने ग्राम पचरी में दबिश दी और सुबह सात बजे आरोपी को पकड़ने पहुंची। पुलिस जब आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय को गाड़ी में बैठाने लगी, तभी आरोपी के परिजनों ने सांकरा थाना प्रभारी और टीम पर हमला कर दिया। हमले में टीम के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं, जिसमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडा और रॉड से हमला किया। यह हमला आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। पटेवा थाना में यह मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है। घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें