कोरबा। जिले में शनिवार के दोपहर से मौसम का मिजाज बदलने लगा और आंधी तूफान के साथ आकाशी बिजली की चमक देखने को मिली जहां कई क्षेत्रों में जमकर बारिश है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
औद्योगिक क्षेत्र दीपका में शनिवार की दोपहर अचानक से मौसम की मिजाज बदल गया और तेज आंधी तूफान के साथ आकाश से बिजली की चमक देखने को मिली जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और जो बाइक सवार साइकिल सवार और राहगीर से उन्हें तेज बारिश से होकर गुजरना पड़ा वहीं कई लोगों ने जगह देखकर रुकना ही सही समझा। औद्योगिक क्षेत्र दीपका में तेज आंधी तूफान के चलते सड़क किनारे कई सूखे पेड़ गिरकर सड़क पर आ गए वही कई बाइक सवार और चार पहिया वाहन के अलावा राहगीर बाल बाल हादसे से का शिकार होने से बच गए।
वहीं औद्योगिक नगरी होने के कारण सड़क और पूरे इलाके में आंधी तूफान के चलते धूल डस्ट और राखड उड़ने लगा। यही हाल कुसमुंडा,दीपका,दर्री,बालको के अलावा आसपास औद्योगिक क्षेत्र में बारिश और आंधी तूफान होने से लोग परेशान रहे। शहरी क्षेत्र में भी तेज आंधी तूफान के चलते शहर में सड़क पर धूल नजर आया। सड़क किनारे लगे कई बैनर पोस्टर और दुकान के बाहर के अलावा त्रिपाल उड़ गए। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का कर देखने को मिला जहां तेज आंधी तूफान का सामना करना पड़ा लोगों को।
स्थानीय लोगों की माने गुरुवार की रात को भी अलग-अलग जगह पर तेज बारिश और आंधी तूफान हुआ शुक्रवार को भी यही हाल रहा और शनिवार को भी दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया पिछले तीन दिनों से यह स्थिति निर्मित हो रही है। अचानक से हुए मौसम में मिजाज के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है सुबह के वक्त तेज धूप और शाम होते ही आंधी तूफान की स्थिति निर्मित हो रही है।