छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के पोस्टर को एक युवक ने सरे राह फाड़ दिया। इसकी जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तो उन्होंने एक युवक को घेर लिया। जब उससे ऐसा करने का कारण पूछा गया तो वह कुतर्क करने लगा। उसकी एक युवक द्वारा पिटाई कर दी गई। युवक एक धार्मिक परिसर में पहुंच गया जहां उसकी पिटाई करने वाले युवक की भी उपस्थित थी। विवाद बढ़ गया और देर रात तक हंगामा होता रहा। बड़ी मुश्किल से पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को शांत कराया।सीएसईबी चौक से लेकर लगभग पूरे शहर में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को जब वाणिज्य मंत्रालय भी दिया गया तो उनके स्वागत में पोस्टर बैनर होर्डिंग लगाए गए। एक युवक बीती रात इसी पोस्टर को डंडे से निकाल कर फाड़ता देखा। इस युवक को कुछ लोगों ने ऐसा करने से रोका तब भी उसकी हरकत पर विराम नहीं लगा। धीरे-धीरे यह हरकत भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। कुछ युवकों के साथ पोस्टर फाड़ने वाले युवक का विवाद हुआ। युवकों ने उसे दो-चार थप्पड़ मार दिए। युवक पास में ही निर्मित एक धार्मिक परिसर में जा घुसा। उसे पीटने वाले युवक भी धार्मिक परिसर पहुंच गए। जहां पिटने वाले युवक के परिचितों ने पीटने वाले युवकों को भी पीट दिया।