फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरबा में कार को अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले, धू-धूकर जला वाहन

Digvijay Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 01:05 PM IST

कोरबा में दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी जैलगांव चौक बस्ती में घर के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद बस्ती में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्ती वासियों की भीड़ एकत्रित हो गई किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास बस्तीवासियों के द्वारा किया गया लेकिन आग की लपटे इतनी ज्यादा थी कि वाहन धू-धू कर जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन और 112 की टीम को 112 की टीम मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली वही काफी समय बीत जाने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन वहां तब तक चल कर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि दर्री थाना अंतर्गत अयोध्यापुरी जैलगांव चौक बस्ती निवासी प्रकाश चौहान के घर पर संबलपुर से वाहन क्रमांक सीजी 12 के एफ 9548 से मेहमान आए हुए थे गुरुवार की सुबह कोरबा प्रकाश चौहान के घर पहुंचे जहां घर के बाहर वाहन खड़ी कर रात में खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर अंदर सो गए रात लगभग 1:00 बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने आकर प्रकाश चौहान को बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी वाहन में आग लग गई है जहां आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटे काफी तेज थी। प्रकाश चौहान ने बताया कि वहां में शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी है बल्कि सामाजिक तत्वों के द्वारा आज जाने की घटना को अंजाम दिया गया है आसपास सामाजिक तत्वों का डेरा लगे रहता है मना करने पर वाद विवाद की स्थिति निर्मित होती है उसे आशंका है कि किसी ने किसी सामाजिक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई शुरू की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिसके आधार पर आरोपियों तक पुलिस पहुंच सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें