फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें हादसे का लाइव वीडियो: ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, पास से गुजरी यात्री बस

अनुज कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 11:53 AM IST

दर्री के प्रेम नगर चौक पर दो बाइक सवारों के बीच हादसा हुआ। जब दोनों एक ही दिशा से आ रहे थे और ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर गए और बाल-बाल बच गए। जब एक यात्री बस उनके पास से गुजर गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। बाइक चालकों के हेलमेट न पहनने से चोटें और गंभीर हो सकती हैं। एक बाइक चालक की हालत बेहद गंभीर है, जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है। दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल सभी बाइक सवार दर्री इलाके के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों बाइक एक ही दिशा से आ रही थी जहां एक बाइक में एक युवक था वहीं दूसरे बाइक में दो लोग थे दोनों बाइक एक ही दिशा से आ रहे जो कोरबा से दर्री की तरफ जा रहे थे एक बाइक दूसरे बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गए और दोनों लगभग 15 फीट दूर जा गिरे वही एक यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार बाल बाल बच गए नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो सड़क किनारे दुकान के बाहर लगा हुआ है। ऐसे हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना और सावधानी से वाहन चलाना आवश्यक है। साथ ही, हेलमेट पहनने से भी गंभीर चोटों से बचा जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें