फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरबा में अविनाश प्रिंटर्स के संचालक की कार में लगाई आग, व्यपारियों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

कोरबा में दर्री रोड स्थित अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक हेमंत अग्रवाल की कार को मंगलवार रात करीब 1:30 बजे जला दिया गया। इस घटना से लगभग ढाई घंटे पहले हेमंत ने पुलिस को एक संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को हल्के में लिया गया। नतीजतन, व्यवसायी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। अविनाश प्रिंटर्स के सामने ओवर ब्रिज के नीचे कई गाड़ियां खड़ी थीं। इस क्षेत्र में शराबियों का जमघट अक्सर देखने को मिलता है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पनप गया है। मंगलवार रात को एक युवक ने हेमंत की कार में तोड़फोड़ की। हेमंत और उसके अन्य साथी जब उसकी हरकत का विरोध किया, तो वह उन्हें धमकाने लगा। इसके बाद हेमंत ने थाना जाकर घटना की सूचना दी, लेकिन वहां मौजूद ड्यूटी स्टाफ ने रात में कोई त्वरित कार्रवाई करने से मना कर दिया और सुबह आने के लिए कहा। लगभग 1:30 बजे युवक ने हेमंत की कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही हेमंत ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम लगभग 45 मिनट बाद पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। साथ ही, पास में खड़ी एक अन्य कार भी आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें