कोरबा जिले में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन उस समय अजीबोगरीब मामला सामने आया,जब एक व्यक्ति दो लोगों के साथ कोरबा विधानसभा से नामांकन दाखिल करने कक्ष में प्रवेश किया। वे भारी भरकम बोरी उठाए हुए थे। दरअसल यह बोरी एक, दो, पांच व दस रुपए के सिक्के से भरी थी, जिसे शुल्क जमा करने लाया गया था। हालांकि रिटर्निंग अधिकारी ने एक हजार तक ही सिक्के जमा करने की बात कही। शेष सिक्के जमा करने से इंकार कर दिया। जिससे मायूस शख्स ने सवाल उठाए हैं।