कोरबा में श्रावण मास का तीसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर कनकी धाम पहुंचे। आज का मुख्य आकर्षण वह हुजूम था जिसका नेतृत्व नगर निगम कोरबा के कोहड़िया वार्ड से निर्विरोध पार्षद चुने जाने वाले नरेंद्र देवांगन का नेतृत्व कर रहे थे नहर के किनारे किनारे पदयात्रा करते हुए यह जत्था कनकी के लिए रवाना होता इससे पहले शिव भक्तों ने मां सर्वमंगला मैया के सामने से सदियों से प्रवाहित होने वाली कोरबा की जीवनदायनी नदी हसदेव से स्नान कर जल उठाया । सर्वमंगला मंदिर में प्रवेश कर शिव भक्तों ने जल के साथ माता रानी का पूजन अर्चन किया। इस पूरे क्रम में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत पार्षद और छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन पुत्र रजनीश देवांगन कावड़ियों का नेतृत्व करते रहे। वही कोरबा में कावड़ यात्रा के दौरान नशेड़ियों की उपस्थिति और उनकी हरकतों के कारण धार्मिक वातावरण दूषित हो रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। नशेड़ी युवकों की हरकतें न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हैं, बल्कि अन्य धर्म के लोगों को भी हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने का अवसर मिल रहा है। कोरबा सीएपी नभूषण एक्का ने बताया की सर्वमंगला चौकी के पास वही कनकी मुख्य मार्ग के अलावा दो पेट्रोलियम पार्टी थी जहां लगातार ग्रस्त कर रही थी नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें समझाइस दी गई।