फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Fire: रेकी चौक के पास पैरावट पर लगी भीषण आग, इस कंपनी के दमकल विभाग ने पाया काबू

अनुज कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 01:29 PM IST

रविवार देर शाम को हरदी बाजार पुलिस थाना अंतर्गत भाटापारा रेकी चौक पर करण अहीर नामक व्यक्ति के पैरावट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना हरदी बाजार में इसकी जानकारी दी। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा एसईसीएल दीपका और गेवरा दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे पीड़ितों की चिंता और बढ़ गई। पीड़ितों को उम्मीद थी कि लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दमकल विभाग शीघ्र पहुंचकर आग पर काबू पा लेगा। हालांकि, एक घंटा बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर स्थिति गंभीर हो गई। आखिरकार, बांधाखार जीटीपी मारुति कंपनी के दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर धू-धू कर जल रहे पैरावट को बुझाने में सफलता प्राप्त की। पीड़ित करण अहीर ने बताया कि यह आगजनी की घटना असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी गई है। उन्होंने बताया कि मवेशियों के चारे के लिए लगभग साढ़े चार एकड़ में पैरा इकट्ठा करके रखा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीस हजार रुपये है। यह पैरावट उनके घर के पास ही स्थित था, जिसके चारों ओर अन्य मकान भी बने हुए हैं। आग लगने से आसपास के घरों में रहने वाले परिवार दहशत में आ गए और बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गए। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। करण अहीर, जो यादव समाज से ताल्लुक रखते हैं, ने बताया कि उनके घर में गाय, बैल और बछड़े रहते हैं, जिनके खाने-पीने के लिए पैरा का संग्रह किया जाता है। एसईसीएल दीपका और गेवरा खदान जैसी बड़ी खदानें नजदीक होने के बावजूद दमकल विभाग का समय पर न पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। इस लापरवाही से पीड़ित परिवार अत्यंत दुखी है और उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की है। इस बीच, बांधाखार मारुति कंपनी के दमकल कर्मी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पानी की बौछारें डालकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी अनहोनी को टाल दिया और आसपास के निवासियों को दहशत से बाहर निकाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें